Number System PDF in Hindi : संख्या पद्धति

संख्याएं ( Number )

Number System PDF in Hindi : संख्या पद्धति

प्राकृत संख्याएं

·       जिन संख्याओं का प्रयोग हम प्रकृति या दैनिक जिवन में गिनती के लिए करते हैं। जैसे 1,2,3,4,..... आदि संख्याएं प्राकृत संख्याएं कहलाती हैं। 0 प्राकृत संख्या नहीं है। प्राकृत संख्याओं के समुच्य को "N" से प्रदर्शित किया जाता है।

जैसे N= [1,2,3,...]

उदाहरण के लिए 6 से 12 के बीच प्राकृत संख्याओं का सम्मुच्चय लिखिए -

(7,8,9,10,11)

प्राकृत संख्याओं का वर्गीकरण

1.    सम प्राकृत संख्याएं

2.    विषम प्राकृत संख्या

3.    भाज्य या संयुक्त प्राकृत संख्याएं

4.    अभाज्य प्राकृत संख्या

5.    न ही अभाज्य न ही संयुक्त

सम प्राकृत संख्या – 

·       ऐसी संख्या जिनमें 2 का भाग पुरा-पुरा जाता है सम प्राकृत संख्याएं कहते हैं।

जैसे 2,4,6,8,...... आदि

दो सम संख्या या दो विषम संख्या का योग सदैव एक सम संख्या होता है।

विषम प्राकृत संख्या – 

·       ऐसी संख्या जिनमें 2 का भाग पुरा-पुरा नहीं जाता विषम संख्या कहते हैं।

1,3,5,7,........ आदि

एक सम तथा दुसरी विषम संख्या का योग हमेशा विषम संख्या ही होता है।

भाज्य या संयुक्त – 

·       ऐसी संख्या जिनमें 1 एवं संख्या के अतिरिक्त किसी अन्य संख्या का भाग पुरा-पुरा जाता है। उन्हें संयुक्त प्राकृत संख्या कहते हैं।

सबसे छोटी संयुक्त प्राकृत संख्या 4 है।

कोई भी संख्या सबसे बड़ी संयुक्त प्राकृत संख्या नहीं है।

Number System PDF in Hindi : संख्या पद्धति

 

इन्हें भी पढ़ें:----

👉 General Knowledge PDF

👉 General Science PDF

👉 Current Affiars PDF

👉 Maths & Reasoning PDF

👉 State Wise PDF

👉 Exam Paper PDF

👉 E-Book PDF

Note :- दोस्तों इस PDF को ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों के साथ शेयर करे। 


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url