विराम और गति
(Rest and Motion) :
यदि
किसी वस्तु की स्थिति किसी
स्थिर वस्तु के सापेक्ष समय
के साथ बदलती रहती है, तो उसे गति
अवस्था में कही जाती है; जैसे-चलती ट्रेन जो बिजली पोल
या पटरी के किनारे स्थित
पेड़-पौधे के सापेक्ष अपनी
स्थिति बदलती रहती है। समय के साथ स्थिर
वस्तु के सापेक्ष स्थिति
नहीं बदलने पर उसे विराम
अवस्था कही जाती है।
दूरी (Distance):
वस्तु
द्वारा किसी समय-अन्तराल में तय किए गए
मार्ग की सम्पूर्ण लम्बाई
को दूरी कहते है। यह एक अदिश
राशि है। यह सदैव धनात्मक
होती है।
विस्थापन (Displacement):
वस्तु
की अंतिम स्थिति तथा प्रारंभिक स्थिति के बीच की
न्यूनतम दूरी को विस्थापन कहते
हैं। विस्थापन एक सदिश राशि
है, इसमें परिमाण एवं दिशा दोनों होते हैं। विस्थापन का मान धनात्मक,
ऋणात्मक या शून्य कुछ
भी हो सकता है।