One Liner Gk In Hindi Part = 14
नमस्कार दोस्तों
आप सब का स्वागत है mygknotes.com में। दोस्तों mygknotes टीम ने आगामी एग्जाम SSC [ GD, CPO, CGL, CHSL, 10+2 ] RRB [ GD, NTPC, JE ] UPSC, Bank आदि को ध्यान में रखते हुए एक one liner gk के Question - Answer की एक series तैयार की जोकि अति महत्वपूर्ण है।
👉विज्ञान One Liner Gk In Hindi
- बर्तनों में कलई करने हेतू अमोनियम क्लोराईड का प्रयोग किया जाता है।
- ठोस पदार्थों की विलियता ताप बढ़ने पर बढ़ती है।
- सामान्य ताप एवं दाब पर किसी गैस के एक ग्राम अणु का आयतन 22.4 लीटर होता है।
- फलों के रसों को सुरक्षित रखने के लिए फार्मिक अम्ल का प्रयोग किया जाता है।
- मैग्नेटाईट लोहे का अयस्क है।
- बेल्डिंग करने में ऑक्सीजन एवं एसीटिलीन गैस का मिश्रण प्रयोग किया जाता है।
- प्रयोगशाला में यूरिया का निर्माण वोल्हर ने किया था।
- कृत्रिम सुगंधित पदार्थ बनाने में एथिल एसीटेट का प्रयोग किया जाता है।
- शहद का मुख्य घटक फ्रक्टोज है।
- आधुनिक आवर्त सारणी का निर्माण मोसले ने किया था।
- कोयला की खानों से मिथेन गैस निकलती है।
- दूध पानी, प्रोटीन एवं कार्बोहाईड्रेट का मिश्रण है।
- सबसे हल्का गैस हाइड्रोजन है।
- सूर्य का ताप पायरोमीटर यंत्र से मापा जाता है
- शरीर में लगभग 65-80% जल होता है।
- विद्युत चुम्बक नर्म लोहे के बनाए जाते है।
- सर्वाधिक क्रियाशील तत्व फ्लोरिन है।
👮👮👮👇👇👇👇👮👮👮
👉परंपरागत ज्ञान One Liner Gk In Hindi
- तीसरी आँख (थर्ड आई) शब्द क्रिकेट से जुड़ा हुआ है।
- 'कचारी' जनजाति का संबंध असम से है।
- सर्वप्रथम विश्व कप (क्रिकेट) 7 जून, 1975 में इंगलैंड में खेला गया था।
- विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है।
- भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है।
- शब्द 'फ्यूहरर' (Fuhrer) हिटलर के लिए प्रयुक्त हुआ है।
- 'ह्वाईट हाउस' वाशिंगटन में यू. एस. ए. के राष्ट्रपति का कार्यालय है।
- सार्क का पहला अध्यक्ष एस. एस. इरशाद थे।
- स्विट्जरलैंड का उपनाम 'प्लेग्राउण्ड ऑफ यूरोप' है।
- बिलग्राम या कन्नौज का युद्ध 17 मई, 1540 ई. में शेर खाँ एवं हुमायूँ के बीच हुआ।
- लक्षद्वीप समूह अरब सागर में स्थित है।
- लक्षद्वीप की राजधानी कावारती है।
- नासिक गोदावरी नदी के तट पर स्थित है।
- क्यूबिज्म (Cubism) का सूत्रपात पाबलो पिकासो ने किया था।
- भारत द्वारा प्रक्षेपित प्रथम उपग्रह आर्यभर है
- भारत की सबसे लम्बी नदी गंगा है।
- संयुक्त राष्ट्र की नवीनत्तम सरकारी भाषा स्पेनी है।
👮👮👮👇👇👇👇👮👮👮
👉राजव्यवस्था One Liner Gk In Hindi
- 36वें (1975) संविधान संशोधन द्वारा सिक्किम को 22वाँ राज्य का दर्जा प्रदान किया गया।
- राष्ट्रपति राज्य सूची के विषयों पर अध्यादेश जारी नहीं कर सकता है।
- केन्द्र एवं राज्यों के बीच वैधानिक शक्तियों का बँटवारा सातवीं अनुसूची में अंकित है।
- भारतीय संविधान में तीन प्रकार की आपात स्थितियों का प्रावधान है।
- संविधान की व्याख्या करने का अंतिम अधिकार सर्वोच्च न्यायालय को है।
- किसी राज्य के नाम में परिवर्तन करने का अधिकार संसद को प्राप्त है।
- लोकसभा के निर्वाचन हेतू अधिसूचना राष्ट्रपति जारी करता है।
- गुवाहाटी उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में सर्वाधिक राज्य आते है।
- लोकसभा का विघटन राष्ट्रपति करता है।
- संविधान के 73वें संशोधन द्वारा पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया है।
- किसी राजनीतिक दल को मान्यता निर्वाचन आयोग प्रदान करता है।
- वर्ष के दौरान सामान्यतया संसद के तीन अधिवेशन होते है।
- मुख्य चुनाव आयुक्त को उसके पद से संसद महाभियोग प्रक्रिया के तहत हटा सकती है
नोट 👉 दोस्तों अगर आपको mygknotes.com टीम का यह प्रयास अच्छा लगा तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करना।
Read Also👉 One Liner Gk In Hindi Part = 11
All One Liner Gk In Hindi Part 👉 Click Here
Mygknotes टीम द्वारा आगामी एग्जाम को ध्यान में रखते हुए Maths , Reasoning , Biology , Physics , Chemistry And Gk Pdf आदि का लिंक नीच दिया गया है। ऐसी ही pdf पाने के लिए हमारी वेबसाइट 👉 mygknotes.com जुड़े रहे।
Dawnload PDF = Gk Trick In Hindi PDF 👉 Click Here
Maths Notes PDF In Hindi 👉 Click Here
Gk Model Paper PDF In Hindi 👉 Click Here